Russia is waging a disgraceful war on Ukraine.     Станите уз Украјину!
Објави
Величина фонта
Оригинални текстови

सुहानी रात ढल चुकी текст

सुहानी रात ढल चुकी ना जाने तुम कब आओगे
जहाँ की रुत बदल चुकी ना जाने तुम कब आओगे
 
नज़ारें अपनी मस्तियाँ दिखा दिखा के खो गए
सितारें अपनी रौशनी लूटा लूटा के सो गए
हर एक शम्मा जल चुकी
ना जाने तुम कब आओगे
 
तड़प रहे हैं हम यहाँ तुम्हारे इंतज़ार में
खिज़ा का रंग आ चला है मौसम-ए-बहार में
हवा भी रुख बदल चुकी
ना जाने तुम कब आओगे
 

 

Преводи за "सुहानी रात ढल चुकी ..."
енглески #1, #2
турски #1, #2
Идиоми из "सुहानी रात ढल चुकी"
Коментари