Russia is waging a disgraceful war on Ukraine.     Stand With Ukraine!
A A

एक दुखियारी कहे

Lata Mangeshkar (लता मंगेशकर)

तेरी धरोहर तेरी निशानी
लिए फिरूँ मैं बनी दीवानी
भुलाने वाले कभी तो आजा
के तेरी गंगा है पानी पानी
के तेरी गंगा है पानी पानी
 
एक दुखियारी
ओ एक दुखियारी कहे
बात ये रोते रोते
 
राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
ओ राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
 
धरती पर उतरी थी लेकर
इतना पावन पानी हो
इसमें नहाये कामी क्रोधी
लोभी खल अज्ञानी
 
लायी दूध जैसी धारा
गया स्वर्ग से उतारा
इसकी बूंदों में है जीवन
इसकी लहरो में किनारा
 
नदी और नारी
हो नदी और नारी रहे
औरों का कलंक सर ढ़ोते
 
राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
ओ राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
 
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
 
आत्मा है एक सच्चा हीरा
काया है एक थैली हो
हीरे को मत झूठा कहना
थैली देख के मैली
 
कोई ताने मत मारो
इसकी आरती उतारो
देवी कह के पुकारों
मन की आँखों से निहारों
 
करो रखवारी
हो करो रखवारी
इस हीरे की जागते सोते
 
राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
ओ राम तेरी गंगा मैली हो गई
पापियों के पाप धोते धोते
 
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
हर हर गंगे, हर हर गंगे
 

 

Comments
Read about music throughout history