• Jesse & Joy

    Hintçe çevirisi

Paylaş
Font Size
Hintçe
Çeviri

रो लो

मैं इस जगह की तलाश में खो गई
यह साबित करने की कोशिश में
कि मैं भूल गई थी कि तुम्हारे प्यार के बिना मेरी कोई हैसियत नहीं
और मैं गलत जगह पर मुड़ गई
 
मैं स्तब्ध हो गई
बिना जाने कि कहाँ लौटना है
ग्लानि से भरी
तुम्हें पीछे छोड़कर, मैंने कुछ ज़्यादा होने का नाटक किया
 
और रो लो , और रो लो(और रो लो)
पर इसका कोई फायदा नहीं क्योंकि मैंने तुम्हें खो दिया
मैं तुम्हें वापस पाना चाहती हूँ
आओ मुझे बचाओ, मुझे जगाओ, मेरे दुःख को
निकल बाहर करो , करोगे न
मुझे आशा है कि यह दर्द
तुम्हार क्षमा में रूपांतरित हो जायेगा
और उस समुद्र पर यात्रा करेंगे जहाँ कोई भी मृगजाल नहीं होगा
और तुम्हारे प्यार का प्रकाश मेरा मानचित्र बन जायेगा
 
मैं कसम खाती हूँ कि यह सच है, मैं झूठ नहीं बोल रही हूँ
मैं बदलना चाहती हूँ
लेकिन मुझ अकेली से यह नहीं हो पायेगा
मुझे नहीं जानती कि अपनी आत्मा को सफलतापूर्वक कैसे ठीक करूँ
 
और रो लो, और रो लो(और रो लो)
पर इसका कोई फायदा नहीं क्योंकि मैंने तुम्हें खो दिया
मैं तुम्हें वापस पाना चाहती हूँ
आओ मुझे बचाओ, मुझे जगाओ, मेरे दुःख को
निकल बाहर करो , करोगे न
 
और रो लो, और रो लो(और रो लो)
पर इसका कोई फायदा नहीं क्योंकि मैंने तुम्हें खो दिया
मैं तुम्हें वापस पाना चाहती हूँ
आओ मुझे बचाओ, मुझे जगाओ, मेरे दुःख को
निकल बाहर करो , अरे नहीं .
 
और रो लो.......और रो लो
 
İspanyolca
Orijinal şarkı sözleri

Llorar

şarkı sözleri (İspanyolca)

Yorumlar