Olivia Newton-John

Let Me Be There - Hindi translation

Also performed by:
Album:
Let Me Be There (1973)
Original lyrics
Translation

Let Me Be There

मुझे वहाँ रहने दो

जहाँ भी तुम जाओगे
तुम अपने जीवन में कहीं भी मटरगश्ती करोगे
निश्चित रूप से तुम्हें पता है
मैं हमेशा वहाँ रहना चाहती हूँ
तुम्हारा हाथ थामने के लिए
और जब भी तुम गिरने लगोगे मैं तुम्हें सँभालने के लिए तत्पर रहूँगी
तुम्हें कामयाब होते हुए देखूँगी
उस हर चीज़ में जिसमें तुम हाथ डालोगे
 
मुझे अपनी सुबह में रहने दो
मुझे अपनी रात में रहने दो
जो गलत है उसे मुझे बदलने दो और सही करने दो
आइए मैं तुम्हें उस आश्चर्यलोक में ले चलूँ
जिसे केवल दो ही साझा कर सकते हैं
मैं तुमसे केवल यही माँगती हूँ कि मुझे वहाँ रहने दो
ओह, मुझे वहाँ रहने दो
 
तुम्हें आगे बढ़ते हुए देखना
और तुम्हारे जीवन में होने वाले परिवर्तनों से गुज़रना
इस मकसद के लिए
मैं हमेशा वहाँ रहना चाहती हूँ
जब भी तुम्हें लगे कि तुम्हें एक दोस्त की जरूरत है, तो मैं यहां हूँ
जब भी तुम बुलाओगे, तुम्हें पता है कि मैं वहाँ हूँ
 
मुझे अपनी सुबह में रहने दो
मुझे अपनी रात में रहने दो
जो गलत है उसे मुझे बदलने दो और सही करने दो
आओ मैं तुम्हें उस आश्चर्यलोक में ले चलूँ
जिसे केवल दो ही साझा कर सकते हैं
मैं तुमसे केवल यही माँगती हूँ कि मुझे वहाँ रहने दो
You can thank submitter by pressing this button
expand collapse Translation details
Ramesh MehtaRamesh Mehta
submitted on 3 Dec 2021 - 15:40

Translations